बालों में तेल लगाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 15:01

बालों में तेल लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है हेयरफॉल :-

तुरंत कंघी न करें

आपको तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। अक्सर आपने महसूस किया होगा कि तेल लगाने के बाद बाल सॉफ्ट हो जाते हैं। ऐसे में बालों में कंघी करने से बाल टूट सकते हैं। इसलिए करीब आधे घंटे बाद ही बालों में कंघी करें। इससे तेल बालों में अब्जॉर्ब हो जाएगा, जिससे आपके बाल टूटेंगे भी नहीं।

बालों में रातभर तेल न लगा रहने दें

ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि जितनी देर तक बालों में तेल लगा रहेगा, बालों को उतना अधिक फायदा मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि तेल लगाने के बाद बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिसके बाद बालों पर धूल और गंदगी आसानी से जम जाती है। जिसके कारण बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको 1 घंटे से ज्यादा तक बालों में तेल लगाकर नहीं रखना चाहिए। रातभर बालों में तेल लगाकर न सोएं।

बालों में तेल लगाने के तुरंत बाद सिर न धोएं

बालों में तेल से मसाज करने के तुरंत बाद सिर नहीं धोना चाहिए। सिर धोने से बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा। जिससे आपके बाल कमजोर होने लगेंगे। इसलिए थोड़ा समय लें, ताकि तेल स्कैल्प में पहुंच जाए। कम से कम आधे से एक घंटे तक सिर में तेल लगा रहने दें। ऐसा करने से न केवल आपके बाल सॉफ्ट होंगे, बल्कि मजबूत भी बनेंगे।

बालों को कसकर बांधे नहीं

इस बात से कम ही लोग वाकिफ हैं कि बालों में चंपी करने के बाद टाइट से बाल नहीं बांधने चाहिए। क्योंकि तेल लगाने के बाद बाल नाजुक हो जाते हैं और बांधने से बालों पर दबाव पड़ता है। जिससे स्ट्रैंड्स टूटने लगते हैं। अगर आप ऐसा लगातार करती रहेंगी तो इससे हेयरफॉल की समस्या हो सकती है। इसलिए तेल लगाने के बाद भूलकर भी अपने बालों को बांधे नहीं। आप चाहें तो ढीली ब्रेड्स बना सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info